
समाचार का हुआ असर आदिवासी बाहुल्य इमली टोला के वार्डो में पेयजल की भारी संकट से निपटने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा दोबारा वार्डो में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु भेजा गया पानी टैंकर
मंडला ग्राम पंचायत सिंगारपुर की गई पेयजल की व्यवस्था भेजा पानी की टैंकर
मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के आदिवासी बाहुल्य इमली टोला में पेयजल की भारी समस्या को समाचार पत्रों प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिससे ग्राम पंचायत ने खबर को अपने संज्ञान लिया और इमली टोला में पेयजल की व्यवस्था कराया बता दे की नल जल योजना के तहत लगा मोटर बंद हो गया जिससे आम जनों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का करना पड़ रहा था हैंड पंप गर्मी के समय से ही हवा उगल रहा था ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नल जल योजना के तहत लगा मोटर गत दिनों खराब हो जाने इन वार्डो में पेयजल सप्लाई बंद हो गया है इन वार्डो में पेयजल के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था करा दी गई नल जन योजना के तहत बोरिंग ध्वस्त हो गया है मोटर नही निकल पा रहा है दूसरे बोरिंग करने की कार्यवाही की गई है तब तक पानी टैंकर के माध्यम से वार्ड वासियों को पानी देना प्रारंभ कर दिया गया है 














