
पुटकी –शुक्रवार को पुटकी में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव मयूर शेखर झा ,बेहतर धनबाद , बेहतर झारखंड के संस्थापक के द्वारा मनाया गया । मयूर शेखर झा स्टाफ कॉलोनी में बहनों से राखी बंधवाई और बहनों को रक्षा बंधन के त्योहार के लिए उपहार भी बांटे । मयूर शेखर झा ने कहा की मै हमेशा बहनों की रक्षा के लिए तत्पर खरा रहूंगा ।और युवाओं को पलायन करने नही देंगे बशर्ते मुझे आसन्न विधान सभ। चुनाव में विधायक बनाते है तो । मुझे पार्टी टिकट देती है तो ठीक है, अन्य था मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगा। आप लोगो का साथ चाहिए। जिसमें राखी बांधती हुई बहने गीता देवी, पुरवा देवी , सबाना खातून,कुंती देवी,गुड़िया देवी, नाज परवीन आदि थे।कार्यक्रम के सहयोगी मनीष राव, कुमार संभव सिंह,पप्पू पासवान,पप्पू सिंह,संजय सोनी,सूरज झा, विश्वनाथ सिंह, शोएब शेख, अशरफ खान, जुनैद खान ,कैलाश महतो, यजुद्दीन अंसारी, मकसूद अंसारी ,संजय चौहान , बबली , निरन देवी,आदि उपस्थित थें।











