A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कैमूर जिला अधिकारी ने साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया दिये कयी आवश्यक निर्देश

vande bhart live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

 

जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक सोमवार को की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती के कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों और अमीनों का प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है। बंदोबस्ती का काम जिम्मेदारी पूर्वक और ससमय किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं बरती जाए।

 

जिला पदाधिकारी ने कल्याण विभाग के पदाधिकारियों से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी विभागों को सीडब्ल्यूजेसी का निष्पादन जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया।

 

राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को ससमय निपटाने का निर्देश दिया।

 

सभी विभागों की बारी-बारी से माध्यम से समीक्षा की गई। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, प्राथमिकताओं तथा सुशासन के स्थापित मानकों के अनुसार आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।IMG 20240819 WA0070IMG 20240819 WA0072

Back to top button
error: Content is protected !!