
vande bhart live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 
कैमूर पुलिस द्वारा चाँद थाना अन्तर्गत गांजा एवं शराब तस्कर की हुई गिरफ्तारी एवं भारी मात्रा में शराब एवं गांजा की हुई बरामदगी
आज दिनांक-19.08.24 को चाँद थाना अन्तर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शिव कुमार तथा संजय बिन्द दोनो पिता-रामआशीष बिन्द ग्राम चंदोश थाना चाँद जिला कैमूर अपने घर से शराब एवं मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हैं। अभी तत्काल कार्रवाई करने पर घर से इनकी बरामदगी हो सकती है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु परि०पु० उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष चाँद के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त के घर से ब्लू लाईम देशी शराब एवं एक पैकेट गांजा की बरामदगी की गई एवं मौके पर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त तस्करी में शामिल अन्य अपराधकर्मीयों की संलिप्तता को चिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
उक्त परिपेक्ष्य में चाँद थाना द्वारा प्राथमिकी संख्या-172/24, दिनांक-19/08/24. धारा-8(c)/20(b)(ii) (B)/27(A)/29 NDPS Act and 30(a) Bihar Prohibition and Excise Amendment Act 2018 में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





