
vande Bharat live TV news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट
आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां लोगों को किसी गलत लिंक पर क्लिक करने या किसी गलत ऐप डाउनलोड करने या ओटीपी किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर करने की वजह से आपके अकाउंट से पैसे किसी दूसरे या किसी अंजान व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। इस तरह आप आनलाइन ठगी यानी साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं। अगर आपके साथ कभी ऐसी घटना हो जाए तो घबराएं नहीं 1930 डायल कर फौरन इसकी सूचना दें। उक्त जानकारी साइबर क्राइम थाना भभुआ के पुलिस आरक्षी उपाधीक्षक अनिकेत अमर ने दी। उन्होंने बताया कि आए दिन कैमूर जिले में भी आनलाइन ठगी के मामले आते रहते हैं, जिसे गंभीरता से लिया जाता है और तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर नहीं करें।
ज्यादातर साइबर क्राइम गलत लिंक पर क्लिक करने, गलत ऐप डाउनलोड करने या ओटीपी शेयर करने से होते हैं। फ्राउड काल के द्वारा भी पैसे दोगुना या तीन गुना करने का प्रलोभन दिया जाता है, जिसके कारण लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं। किसी भी प्रकार से आनलाइन ठगी का शिकार होते ही बिना देर किए तुरंत 1930 पर काल करें और सूचना दें।
बिहार सरकार के द्वारा साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए सभी जिलों में साइबर थाना स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। इस नंबर पर एक साथ 30 लोगों के काल अटेंड करने की क्षमता है।
















