
माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार गांव निम्बोदिया के ग्रामीणो द्वारा दिया गया जिलाधिकारी महोदय को जनसुनवाई में आवेदन……

दरासल मामला यह है
गांव की जो गोचर भूमि कांकड़ थें उस पर धिरे धिरे करके लोगों ने कब्जा कर लिया…
जिस जगह चोड़े चोड़े कांकड़ हुआ करतें थें वहां पर आज़ के समय में दो ट्रेक्टर भी एक साथ नहीं निकल पा रहें हैं यह स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार DM साहब को जनसुनवाई के माध्यम से आवेदन देकर यह अनुरोध किया गया है की इस भुमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएं ताकि पहले की तरह गांव के पशुधन अपना भरण-पोषण कर सकें।
अब देखना ये है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार अधिकारिक तौर पर कब तक कार्यवाही होती है एवं इस गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाता है।










