
बारिश में ढहे साशियाने,जगह जगह भरी जलभराव के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त।

अयोध्या
जिले में लगातार हो रही बारिश शहर में जगह जगह जलभराव व किसी किसी इलाके में विद्युत आपूर्ति 24घंटे से न होने के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। यहां तक कि अयोध्या शहर के जलजवान पुरा की हालत तो इतनी बुरी हो गई है। कि नगर निगम द्वारा लोगो को आने जाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली की सेवा शुरू करना पड़ा।तो दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई लोगों के आशियाना ही जमीदोज हो गया।तथा तीन बच्चे व कई बुजुर्ग पुरुष और महिलाओ के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है।तो दूसरी तरफ भरी बारिश के चलते किसानों की फसलें भी जमीदोज हो गई।जिससे किसानों परेशान हैं।शनिवार को 83. 6 एम एम वर्षा रिकार्ड की गई।मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मध्यम वर्षा होने के साथ साथ बदल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।












