?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमंडलामध्यप्रदेश

सिलेंडर का पाइप निकलने से भड़की आगः पिंडरई बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पाया काबू

IMG 20241003 161710वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 

मंडला मध्य प्रदेश हेमंत नायक

मंडला पिंडरई–: जिले के नैनपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पिंडरई बस स्टैंड में स्थित एक खोमचे में आग लग गई। गैस सिलेंडर के पाइप निकल जाने की वजह से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडर फटने के डर से पूरे बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन आस पड़ोस के लोगों ने सीमित संसाधनों से आग पर काबू पा लिया।IMG 20241003 WA0005

पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि दोपहर के समय पिंडरई बस स्टैंड स्थित एक छोटी सी होटल के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही दुकान में बैठे ग्राहक, दुकानदार भाग खड़े हुए।

देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। सिलेंडर फटने की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों हिम्मत दिखाई और रेत, गीले कपड़े और छोटे फायर यंत्र की सहायता से आग पर काबू पा लिया।

गैस सिलेंडर लीक होने से बचने के लिए, इन बातों का ध्यान रखें:

 

गैस सिलेंडर लीक होने का पता लगाने के लिए, कमज़ोर अमोनिया मुक्त साबुन का घोल लगाएं. अगर झाग या बुदबुदाहट दिखे, तो इसका मतलब है कि गैस लीक हो रही है.

 

गैस लीक होने पर तुरंत सिलेंडर को बंद करें.

 

इस दौरान किसी भी तरह के स्विच को न छुएं और लाइट जलाने की कोशिश न करें.

 

अगर मुमकिन हो, तो कमरे की खिड़कियां खोलकर हवा अंदर आने दें.

 

Back to top button
error: Content is protected !!