A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

बिना रजिस्ट्रेशन और मानक विहीन ढंग से जिले में चल रहे हैं अवैध हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर 

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी

बिना रजिस्ट्रेशन और मानक विहीन ढंग से जिले में चल रहे हैं अवैध हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर

 

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी

पंकज चौबे सिद्धार्थ नगर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से बिना रजिस्ट्रेशन एवं मानक विहीन ढंग बढ़नी, इटवा आदि में चल रहे हैं तमाम अवैध हॉस्पिटल बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगा करके चौराहे चौराहे पर बैठे हैं मौत के सौदागर गरीबों मजलुमो की जिंदगी से सौदा कर रहे हैं मौत के सौदागर और मूकदर्शक बन बैठा है सिद्धार्थनगर का स्वास्थ्य विभाग आखिर आए दिन शिकायत व खबर चलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं हो सकी । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए आए दिन कार्यवाही करती है, वहीं दूसरी तरफ जिले में तमाम अवैध हॉस्पिटल चल रहे है , अवैध हॉस्पिटलों पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं वहीं सूत्रों की माने तो बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर बढ़नी मे डॉ के गैरमौजूदगी मे भी अल्ट्रासाउण्ड किया जा रहा है, इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अविनाश चौधरी ने बताया कि सेन्टर का रजिस्ट्रेशन है लेकिन डॉ के बारे मे जानकारी नही है,जिले के सीएमओ द्वारा आए दिन क्षेत्र में भ्रमण किया जाता है, उसके बाद भी अवैध अस्पताल संचालकों तक नहीं पहुंच पाती सी एम ओ की नजर या फिर जानबूझकर अनजान बन बैठे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!