A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

60 सीसीटीवी कैमरे करेंगे अकबरपुर स्टेशन की निगरानी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था अब और भी चाकचौबंद होगी। मुख्य गेट से लेकर प्लेटफार्म समेत चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके लिए 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव मंडल कार्यालय लखनऊ को भेज दिया गया है।
माना जा रहा है कि नवंबर के अंत तक अकबरपुर रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस हो जाएगा।
धार्मिकनगरी काशी व अयोध्या के बीच स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन पूर्वांचल में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा भी जिले में होने के चलते इस रेलवे स्टेशन को महत्वपूर्ण माना जाता है। बीते दिनों ही अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से संबंधित रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हुआ था।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर ही है। इसलिए इसकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय हुआ है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ थाना स्थापित है तो यहीं पर सिंग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग का कार्यालय भी है। संबंधित थाना के सिपाही अब तक सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। अब सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किए जाने के लिए पांच दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य गेट, प्रतीक्षालय, टिकट घर परिसर, प्लेटफार्म एक, दो व तीन के अलावा चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगाकर यात्रियों पर निगाह रखी जाएगी। अकबरपुर रेलवे स्टेशन कार्यालय के अनुसार इसके लिए मंडल कार्यालय लखनऊ को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लग जाने से सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी। फिलहाल 60 कैमरे लगेंगे। आगामी दिनों में इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!