A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

मर्डर:- कांठ के गांव दरियापुर में महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

मृतका की देवरानी घर में बेहोशी की हालत में कमरे में बंधी हुई बंद मिली,

IMG 20241015 062727
कांठ के गांव दरियापुर में महिला की गला रेतकर हत्या के बाद मौके के पर जांच करते एसपी और सीओ।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी) 

जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ अंतर्गत आने वाले गांव दरियापुर-रफायतपुर में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या किए जाने की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।

IMG 20241015 062612
मृत महिला सीमा (फाइल फोटो)।

थाना कांठ के गांव दरियापुर-रफायतपुर के रहने वाली सीमा (34 वर्ष) पत्नी राहुल कुमार और उसकी देवरानी सुधा (32 वर्ष) पत्नी सौरभ कुमार अपने अपने घर में अकेली थीं। राहुल कुमार उसका छोटा भाई गौरव कुमार, सौरभ कुमार और पिता हरपाल सिंह अपने खेतों में काम करने व पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए हुए थे। इसी बीच घर में पुरुषों की गैर मौजूदगी में घुसे अज्ञात हत्यारों ने महिला सीमा पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही उसकी देवरानी सुधा को बेहोश कर उसका मुंह, हाथ और पैर कपड़े से बांधकर एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

IMG 20241015 062543
महिला की हत्या के बाद मौके पर मौजूद भीड़।

जब हरपाल सिंह, राहुल कुमार, गौरव कुमार और सौरभ कुमार खेतों से कृषि कार्य कर घर वापस आए तो उन्हें न तो घर में सीमा ही दिखाई दी और न ही सुधा दिखी। जिस पर दोनों की तलाश की गई तो सुधा अपने कमरे में बेहोश पड़ी थी, उसके दोनों हाथ, पैर और मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। वहीं इससे कुछ दूरी पर ही सीमा भूसे के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी, उसका गला धारदार हथियार से कटा था और खून बह रहा था।

IMG 20241015 062441
घर में बेहोश पड़ी मिली मृतका सीमा की देवरानी सुधा।

जिसे देखकर उसके पति राहुल कुमार और देवर गौरव कुमार की चीख निकल गई, शोर और रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर पहुंच गए। वारदात की सूचना कांठ थाना पुलिस को दी गई। जिस पर थाने से इंस्पेक्टर अपराध जय देव सिंह यादव फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मृतका सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। साथ ही परिजनों ने बेहोश मिली सुधा को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

IMG 20241015 062421
सीमा की हत्या के बाद घर में विलाप करते परिजन।

एसएसपी, एसपी, सीओ ने भी किया मौका मुआयना

कांठ के गांव दरियापुर-रफायतपुर में महिला सीमा की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आईपीएस सतपाल अंतिल, एसपी कुंवर आकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कांठ (सीओ) अपेक्षा निंबाड़िया ने भी मौके पहुंचकर वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। एसएसपी ने इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश पुलिस टीम को दिए हैं।

IMG 20241015 062645
वारदात स्थल पर खोज करता पुलिस का डॉग स्क्वायड।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी की जांच

गांव दरियापुर-रफायतपुर में जिस स्थान पर महिला सीमा की गला रेतकर हत्या की गई है, उस स्थान का फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी बारीकी से निरीक्षण किया है। टीम ने मौके से कुछ सबूत एकत्र किए हैं। इसी के साथ महिला की हत्या का खुलासा करने के एसओजी और सर्विसलांस की टीम ने भी मौके से जानकारियां जुटाई हैं।

IMG 20241015 062543 1
महिला की हत्या के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं।

मृतका के पति की ओर से दर्ज हुई एफआईआर

पत्नी सीमा की गला रेतकर हत्या करने के मामले में उसके पति की ओर से कांठ पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि जिस महिला सीमा की हत्या हुई है उसके दो बेटी और एक 10 महीने का बेटा है। सीमा की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

IMG 20241015 063123
मुरादाबाद के एसएसपी आईपीएस सतपाल अंतिल।

एसएसपी ने बोले जल्द करेंगे हत्या का खुलासा

कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर-रफायतपुर में गला रेतकर की गई महिला सीमा की हत्या मामले में मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आईपीएस सतपाल अंतिल का कहना है कि इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने वारदात के दौरान लूटपाट की घटना से इनकार किया है।

 

 

 

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!