
(वंदे भारत न्यूज): प्यार में पागल एक सनकी युवक ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय पहले लड़की ने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने युवती के घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
2 सालों से था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार चांटीडीह कुंदरूपारा निवासी सागर साहू (18 वर्ष) का युवती से प्रेम प्रसंग हो था। कुछ समय पहले ही युवती ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। युवक से बातचीत और मिलना भी बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह युवती के माता- पिता रोज की तरह काम पर चले गए थे। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे सागर युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। सागर ने लड़की को मनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया।
चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला




