
भातर के रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का 24 नवंबर को नागपुर रेलवे-स्टेशन आगमन हो रहा है। रेल प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां कर ली है। 24 नवंबर को रेलमंत्री जी नागपुर रेलवे-स्टेशन पर रेल यात्रियो से संबंधित एक नये एप्प का उद्घाटन करने वाले है। इस नये एप्प के द्वारा यात्रीगण अपनी यात्रा को और भी अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित कर पायेगें।
रेलमंत्री जी अजनी रेलवे-स्टेशन मे आयोजित एक कार्यक्रम मे भी भाग लेगें। इसके पूर्व अक्टूबर मे रेलमंत्री जी का नागपुर दौरा रद्द हो गया था। अब चूंकि चुनाव और आचार संहिता समाप्त हो चुका है, रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी नागपुर रेलवे से संबंधित कार्यक्रमों मे भाग लेने आने वाले है।




