सिद्धार्थनगर में युवक ने की बड़े पिता की हत्या
गाली-गलौज करते हुए शुरू की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नेहतुआ गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही बड़े पिता की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे करम हुसेन (65) घर के बाहर आग ताप रहे थे, तभी नसीबुल्लाह पुत्र समीउल्लाह ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें हाथ से पीटना शुरू कर दिया, जिससे करम हुसेन की मौत हो गई।
शोर-शराबा सुनकर करम हुसेन की बहू और पोती दौड़कर आईं, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुके थे। परिवार ने तुरंत उन्हें बेवां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नेहतुआ गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही बड़े पिता की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे करम हुसेन (65) घर के बाहर आग ताप रहे थे, तभी नसीबुल्लाह पुत्र समीउल्लाह ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें हाथ से पीटना शुरू कर दिया, जिससे करम हुसेन की मौत हो गई।
शोर-शराबा सुनकर करम हुसेन की बहू और पोती दौड़कर आईं, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुके थे। परिवार ने तुरंत उन्हें बेवां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष ने कहा, तहरीर का इंतजार
इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।