A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

कानपुर के बर्रा में बड़ा हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई थार; कई लोगों की मौत

कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई थार, गेस्ट हाउस संचालक और महिला गंभीर

कानपुर के बर्रा में बड़े हादसे की सूचना आई है। यहां एक थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कई लोगों के मौत की खबर है। थार कार किसी रूही मिश्रा के नाम पर पंजीकृत है। कार का जब एक्सीडेंट हुआ तो वहां काफी बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल पर घेराबंदी कर दी। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार थार आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नौबस्ता निवासी अधिवक्ता रोहित मिश्रा गेस्ट हाउस संचालक भी हैं। शनिवार देर रात वह थार कार से मन्नत नाम की महिला के साथ तेज रफ्तार में जा रहे थे। साकेत नगर दीप तिराहे से करीब 70 मीटर आगे एक ट्रक खड़े होने की वजह से वह गाड़ी नियंत्रण नहीं कर सके और थार ट्रक में पीछे से भीड़ गई।
तेज धमाके के साथ हादसा होने से लोग दौड़े।किदवई नगर थाना पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को गांभीर हालत में गाड़ी से निकाल एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया है। किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।महिला रोहित की रिश्ते में क्या है।इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। रोहित के परिवार को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर निकल गया था।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!