A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के हितग्राही सूची के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित

बरमकेला, लेंध्राऔर कोसीर के लिए 17 जनवरी और सारंगढ़ के लिए 20जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,,सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जनवरी 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़, लेंधरा, बरमकेला और कोसीर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत वर्ष 2024-25 में विवाह हेतु शासन के निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन किया जा रहा है। जारी सूची में जिस किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो वे बरमकेला, लेंधरा और कोसीर में 17 जनवरी तक और सारंगढ़ में 20 जनवरी 2025 को कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना में स्वयं उपस्थित होकर लिखित में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!