
आज दिनांक 16.01.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस केंद्र, गया से क्विक मोबाइल मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस विशेष पहल के तहत 06 क्विक मोबाइल मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है तथा इस टिम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को मैनपैक एवं स्मॉल आर्म्स से लैस किया गया है। इनका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में प्रभावी गश्ती, बेहतर अपराध नियंत्रण तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मुहैया कराना है। इस पहल से आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित सहायता प्राप्त होगी, और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही, यह पहल त्वरित कार्रवाई और बेहतर यातायात प्रबंधन में भी मददगार साबित होगी जिससे प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी। यह कदम गया जिले को सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड ग़या
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







