A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

पछुआ, बढ़ाएगी गलन, लखनऊ और आसपास बूंदाबांदी के संकेत

पछुआ, बढ़ाएगी गलन, लखनऊ और आसपास बूंदाबांदी के संकेत

पछुआ, बढ़ाएगी गलन, लखनऊ और आसपास बूंदाबांदी के संकेत

चन्दौली UP Weather: राजधानी लखनऊ में सुबह घने कोहरे के कुछ देर बाद अच्छी धूप खिल गई। इससे तापमान तेजी से बढ़ा और 24.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तेज सतही हवा चलनी शुरू होगी। इससे रात से लेकर सुबह तक ठिठुरन बढ़ जाएगी। इसकी वजह यह है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से शनिवार की सुबह तक खत्म होगा। इसके बाद पीछे छूटे खाली स्थान को पछुआ तेजी से भरेगी। इससे हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। साथ ही उत्तर पश्चिम से आ रही यह हवा गलन बढ़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक सर्दी, बूंदाबांदी, कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है।शुक्रवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर की औसत दृश्यता 50 मीटर रही। कुछ स्थानों पर यह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, लेकिन यह कोहरा जल्द ही छंट गया। इसके बाद चटख धूप निकल आई। कई दिनों से भीषण सर्दी झेल रहे लोगों ने धूप का पूरा लुत्फ उठाया। घरों की छतें और बालकनियां लोगों से गुलजार हो गईं। पार्कों में भी भीड़ बढ़ गई। बाजारों में खरीदारों की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। वहीं, शाम होते ही सर्द मौसम ने फिर लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!