A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

स्थापना दिवस पर अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन, हवनादि भंडारा के साथ हुआ सम्पन्न 

स्थापना दिवस पर अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन, हवनादि भंडारा के साथ हुआ सम्पन्न 

IMG 20250204 WA0044

गडहनी (भोजपुर)। प्रखण्ड क्षेत्र के बागवाँ गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण मे बजरंग बली के 13वीं स्थापना दिवस के अवसर पर उपप्रमुख प्रतिनिधि संजीत चन्द्रवंशी के द्वारा 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आचार्यगण के द्वारा बजरंग बली की विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई गई साथ ही महाबीरी झंडा गडवाया गया, तत्पश्चात 24 घंटे का हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया।

IMG 20250204 WA0037 1

वहीं आज मंगलवार को हवनादि भंडारा के साथ हरिकीर्तन का समापन किया गया।यजमान के रूप मे रहे उपप्रमुख प्रतिनिधि संजीत चन्द्रवंशी एवं उनकी धर्मपत्नी उपप्रमुख गडहनी पुष्पा देवी ने बताया कि बजरंग बली का मंदिर निर्माण के बाद से लगातार आज 13वाँ साल स्थापना दिवस मनाया गया।इस मौके पर पूर्व प्रमुख विमल यादव, मोहन राम, रंजीत सिंह चौहान, उपेन्द्र सिंह सहित ग्रामीण जनता ने हरिकीर्तन मे शामिल होकर पूण्यलाभ के भागी बने।

Back to top button
error: Content is protected !!