A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

आधा दर्जन हथियार व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

आधा दर्जन हथियार व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

IMG 20250204 WA0075

उदवंतनगर (भोजपुर)। थाना क्षेत्र के बेलाउर पंचायत के दर्शन छपरा गांव से लगभग आधा दर्जन हथियार व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को उदवंंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव कर रहे थे। दर्शन छपरा से पुलिस को एक देशी पिस्टल, 3 देशी कट्टा, 2 मैगजीन, 37 जिंदा कारतूस, 11 खोखा व एक जर्सी मास्केट बरामद किया। हथियार बरामदगी की जानकारी भोजपुर एसपी राज ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उदवंंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि बेलाउर के दर्शन छपरा गांव में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूम रहा है। उसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार किया। युवक की पहचान दर्शन छपरा निवासी अंबिका सिंह का पुत्र रंजय कुमार के रूप में की गई।पुलिस ने कांड सं 56/25 में प्रयोग किए गए हथियार के संबंध में पूछने पर रंजय ने बताया कि हथियार उसके भतीजा सुमित कुमार उर्फ नीतीश उर्फ भूअर के पास है व ढोढ़ा के टोला स्थित कुएं के समीप पुआल में छुपा है। रंजय के निशानदेही पर पुलिस ने नीतीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने मील में हथियार होने की बात कही। नीतीश के निशानदेही पर मील से 1 देशी पिस्टल, 3 देशी कट्टा, 2 मैगजीन, 37 जिंदा कारतूस, 11 खोखा व एक जर्सी मास्केट बरामद किया गया।यह उदवंंतनगर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि बताई जाती है। पुलिस दल में

26 जनवरी को उदवंंतनगर थानाध्यक्ष हुए थे पुरस्कृत

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदवंंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव को विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा जिला में सबसे अधिक हथियार बरामद करने को लेकर पुरस्कृत किया था। उदवंंतनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने एक वर्ष के भीतर अब तक 4 दर्जन से अधिक हथियार बरामद कर चुकी है। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने हथियार बरामदगी के संबंध में पूछने पर बताया कि उदवंंतनगर पुलिस हमेशा चौकन्ना है।हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखा जायेगा। पुलिस दल में प्रपुअनि नीतीश कुमार,सअनि मनोज कुमार कापरी सहित कई पुलिस के जवान मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!