
मुंगेर बिहार मंगलवार को शहर के लाल दरवाजा निवासी मुंगेर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अभय शंकर सिंह को तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया घायल अधिवक्ता को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर निरंजन कुमार ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अपने लाल दरवाजा स्थित आवास के बाहर सड़क किनारे खड़ा थे तभी तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया बता दे उन्हें माथे में गंभीर चोट आई है।







