A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी का निधन

Screenshot 20250212 140535 Chrome अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का आज बुधवार की सुबह पीजीआई लखनऊ मे निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आचार्य सत्येंद्र दास जी को ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद लखनऊ इलाज के लिए लाया गया था । आज सुबह सात बजे के लगभग उनका निधन हो गया। आचार्य जी का पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जायेगा। जहां सत्यधाम गोपाल आश्रम मे अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। आचार्य सत्येंद्र दास जी विगत 32 वर्षों से अयोध्या श्रीराम मंदिर मे मुख्य पुजारी के रूप मे सेवा दे रहे थे। अयोध्या श्रीराम मंदिर विध्वंस के समय मे श्री रामलला जी की मूर्ति को गोद मे लेकर आचार्य जी भाग निकले थे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!