*कोंच जालौन: तेज रफ्तार ईको कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत* रिपोर्ट- इमरान अली जिला- जालौन, यूपी *(कोंच)* जालौन: कोंच सर्किल के कैलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ईको कार ने कैलिया-कोंच रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल पड़े दोनों लोगों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवारजनों को यह खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया। दोनों लोग किसी काम से कोंच आये हुए थे काम निपटने के बाद दोनों लोग वापस अपने घर ग्राम फुलेला जा रहे थे। तभी रास्ते में कैलिया-कोंच रोड पर स्थित ग्राम देवगांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। *रिपोर्ट इमरान अली*