A2Z सभी खबर सभी जिले की

ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का त्रैमासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, रिसाव की स्थिति, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी ईवीएम के सुरक्षित भंडारण के प्रति आश्वस्त होने का अनुरोध करते हुए कहा कि ईवीएम पूर्णतः सुरक्षित हैं और इनके भंडारण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया जाता है।

 

समय समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इस संदर्भ में अवगत कराया जाता है। फिर भी किसी को कोई शंका हो तो जिला प्रशासन को सूचित करें, नियमानुसार सभी शंकाओं को दूर किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!