A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरे

विश्व क्षय दिवस पर जिला सीधी में निक्षय मित्र का सम्मान, रैली और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षय दिवस पर जिला सीधी में निक्षय मित्र का सम्मान, रैली और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें निक्षय मित्रों का सम्मान किया गया और लोगों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. हिमेश पाठक जिला क्षय अधिकारी ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, वजन घटना, भूख न लगना, खंखार के साथ खून आना, सीने में दर्द जैसे लक्षण हैं, तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य जांच केंद्र पर जाकर खंखार की जांच करानी चाहिए। इससे समाज से क्षय रोग को समाप्त करने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए और आशा सुपरवाइजर के लिए बेहतर स्वास्थ्य देखभाल हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीपीएम पुष्पेन्द्र शुक्ला, डीपीसी असफाक अहमद, टीम लीडर जितेन्द्र सिंह चौहान, पीपीएसए, दीपक तिवारी, डीसी. पीपीएसए व एनटीईपी समस्त स्टॉफ कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित रहे। सभी आशा सुपरवाइजर, अधिकारी, कर्मचारी ने टीबी उन्मूलन हेतु शपथ ली।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!