बस्ती

एएसपी ने किया थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण

 

एएसपी ने किया थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश 

बस्ती – अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा की गयी तथा आवश्यक निर्देश दिया गया तथा ग्राम चौकीदारों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए शांति/सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उनकी भूमिका/महत्ता के बारे में भी बताया गया। साथ ही आगामी त्योहार रमजान/ईद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!