प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चार डॉक्टरों पर गिरी गाज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संतकबीर नगर के तीन और वाराणसी के एक डॉक्टर पर कसा शिकंजा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए
प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चार डॉक्टरों पर गिरी गाज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संतकबीर नगर के तीन और वाराणसी के एक डॉक्टर पर कसा शिकंजा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए
लखनऊ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे चार डॉक्टरों पर शुक्रवार को गाज गिरी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चारों डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को नॉन प्रैक्टिस एलाउन्स दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि संतकबीर नगर के तीन चिकित्साधिकारी और वाराणसी के एक चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को निर्देशित किया गया है।
इन पर कसा शिकंजा
संत कबीर नगर के जिला चिकित्सालय में सर्जन डॉ. संदीप कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविन्द प्रसाद पर कार्रवाई होगी।
उर्स मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-नागपुर, नागपुर-नासिक के बीच स्पेशल ट्रेन चलेंगी
12/07/2026
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, भिलाई चैप्टर के काउंसिल सदस्य विजय कुमार सराफ का निधन अपूरणीय क्षति
12/07/2026
सीधी: जोगीपुर टररी के पास दर्दनाक हादसा, युवक की पहचान को लेकर संशय
12/07/2026
बलिया: रसड़ा में जमीनी विवाद ने लिया जानलेवा रूप, घायल हृदय नारायण सिंह की इलाज के दौरान मौत
12/07/2026
गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर हिंदू संगठनों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया
12/07/2026
वाराणसी: धर्मनगरी काशी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सारनाथ थाना पुलिस और वरुणा जोन की क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 6 जुलाई को एक दुकान में घुसकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुई सनसनीखेज चेन लूट की वारदात का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बुलेट बाइक बरामद कर ली है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹10,000 (दस हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
12/07/2026
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
12/07/2026
शास. कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में नवीनीकृत वाचनालय अध्ययन दीर्घा का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया शुभारंभ
12/07/2026
उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की आहट तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा
12/07/2026
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद में अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एवं निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!