उत्तर प्रदेशबस्ती

डिजिटल वारियर्स की हुई ट्रेनिंग, किया गया साइबर फ्राड के प्रति जागरूक

डिजिटल वारियर्स की हुई ट्रेनिंग, किया गया साइबर फ्राड के प्रति जागरूक

बस्ती। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए चलाए जा रहे डिजिटल वॉरियर अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार द्वारा थाना रूधौली पर बनाए गए डिजिटल वॉरियरो कि मीटिंग किया गया तथा उनको साइबर फ्रॉड होने से बचने के लिए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर फ्रॉड ,धोखाधड़ी, फर्जी लोन एप, संदिग्ध लिंक, ओटीपी के माध्यम से धोखाधरी, डिजिटल अरेस्ट, एपीके, ऑनलाइन शॉपिंग से फ्रॉड आदि के बारे में जागरूक किया गया। नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर व साइबर फ्रॉड होने की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु तथा डब्लू डब्लू डब्लू डॉट साइबर क्राइम डॉट जीओबी डॉट इन पर शिक़ायत दर्ज करने हेतु बताया गया।

थाना रुधौली द्वारा बनाए गए लगभग 500 डिजिटल वॉरियर्स में से आज लगभग 100 डिजिटल वॉरियर्स ने इस ट्रेनिंग में प्रतिभाग किया । सभी को इस प्रकार से प्रशिक्षित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करें साथ ही साथ फेक न्यूज़ का कैसे खंडन करना है तथा पुलिस के सराहनीय कार्यों का प्रचार प्रसार कैसे करना है आज तरीकों को बताया गया। निकट भविष्य में थाना रुधौली पुलिस द्वारा डिजिटल वॉरियर्स की मैराथन दौड़ भी कराई जाएगी तथा इनको रेंज स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। इससे पहले थाने पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई थी। 

उक्त मीटिंग में श्याम सुंदर प्रसाद, अमिया हरिकेश, हृदय राम प्रसाद, छोटेलाल, सिद्धांत सिंह, तबरेज प्रसाद,श्रीनिवास, सुरेंद्र चौधरी, दिलीप मणि त्रिपाठी, किशन चौधरी,अनस राजा, प्रवीण चौधरी, राजन कुमार, प्रमोद कुमार अग्रहरी, सुनील कुमार, शिव शर्मा,मनीष कुमार गौड़, आशीष अग्रहरी, प्रदीप शर्मा ,दिनेश अग्रहरि , राजेश कुमार, रवि शंकर, दीनबंधु अग्रहरि आदि लोग शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!