
ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नेटबॉल संघ द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
- देशभक्ति के नारों से गूंजा गोड्डा शहर
झारखंड / गोड्डा :
“ऑपरेशन सिन्दूर” में भारतीय सेना की वीरता, शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कार्रवाई के समर्थन में जिला नेटबॉल संघ द्वारा

एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के गांधी मैदान से शुरू होकर मिशन चौक, गंगटा चौक, आसनबनी होते हुए अशोक स्तंभ परिसर तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नेटबॉल खिलाड़ी, स्थानीय युवा और गणमान्य लोग शामिल हुए।
वहीं यात्रा के दौरान पूरे शहर में “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, बैद्यनाथ उरांव ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि कुछ दिन पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूम नागरिकों की जान गई थी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया, जो वीरता और पराक्रम का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि इस तिरंगे की शान कभी झुकनी नहीं चाहिए। यह देश का अभिमान है और हमें हमेशा इसके सम्मान में खड़ा रहना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो, एसबीआई पीबीबी ब्रांच मैनेजर सोमेस कुमार, फील्ड अफसर विकास कुमार, साज म्यूजिकल ट्रस्ट के निदेशक मोहम्मद इस्लाम, सौरभ सुमन समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। उक्त तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी मोनालिसा, नेटबॉल संघ के जिला सचिव गुंजन झा, नरेंद्र कुमार गांधी, वैधनाथ देहरी, ललन कुमार लड्डू, मनोज कुमार, नीरज कुमार, कृष्णा कुमारी, पुतुल देवी, ममता कुमारी, रीना सेन, ममता ठाकुर, विनालिशा कुमारी सहित अनेक खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और सेना के साहस को सलामी देने का प्रतीक बन गया।








