
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: मौसम विभाग ने कल रविवार को विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र राज्य के में बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हच गया है । दक्षिण कोंकण तट पर कम दबाव के क्षेत्र के तेज होने राज्य महाराष्ट्र राज्य में 28 मई तक के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार को दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र तीव्र हो गया । अगले चौबीस घंटों मे इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र दक्षिण मराठवाड़ा उत्तरी तेलंगाना से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ तक में तेज बारिश की उम्मीद है। मानसून की बारिश भी केरल मे आज शनिवार को प्रवेश कर गई है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक द्रोणिका भी सक्रिय हो गई है मानसून की बारिश भी उस ओर से पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकती है। रविवार 25 मई को पूरे महाराष्ट्र राज्य में रेड अलर्ट किया गया है। राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।







