
खारड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी चौधरी ने किया पौधरोपण बोले पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक।
पाली रोहट क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारडा में 10 साल पहले प्रिंसिपल रह चुके खीमाराम चौधरी का प्रमोशन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बनने के बाद पहली बार खारड़ा स्कूल में पधारने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में समस्त स्टाफ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी चौधरी को माला व साफा पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक खीमाराम चौधरी ने अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों के रख रखाव का संकल्प लिया। इस मौके पर रामचंद्र, सुरेंद्र कुमार, विनोद जी व्यास, रमेश कुमार, मोहन देवासी ,जबर सिंह,सविता, हेमलता, संगीता वैष्णव, सीमा धोलिया, तारा सेन, कविता,अंजली सोनी समस्त स्कूल स्टाफ राम भारती सहित ग्रामवासी मौजूद है।

















