A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद: ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन लोग घायल थाना नारखी क्षेत्र के रेमजा गांव की घटना, पुलिस कर रही जांच

फिरोजाबाद: ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन लोग घायल
थाना नारखी क्षेत्र के रेमजा गांव की घटना, पुलिस कर रही जांच

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव रेमजा में शुक्रवार को ज़मीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में धान की रोपाई को लेकर शुरू हुए इस विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने से दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जुबेदा बेगम पत्नी मोहम्मद यूसुफ सुबह खेत में धान गाड़ने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान नूरजहां पत्नी मोहम्मद आरिफ वहां पहुंचीं और उन्हें धमकी देने लगीं कि वह खेत में धान न लगाएं। इस बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

जुबेदाबेगम का आरोप है कि नूरजहां और उसके बच्चों ने मिलकर उनके और उनके पति पर हमला कर दिया, जिससे मोहम्मद यूसुफ को गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं दूसरी ओर, नूरजहां का कहना है कि झगड़े की शुरुआत जुबेदा बेगम की ओर से हुई। उन्होंने ही पहले डंडा चलाया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ओर से लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!