
प्रेस विज्ञप्ति:-
दिनांक 03 अगस्त 2025
*जिला प्रशासन गया जी द्वारा गांधी मैदान, गया में आकांक्षा हाट सह संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।*
*सम्मान समारोह में संस्थागत प्रसव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन मुखिया जी को किया गया सम्मानित*
*आकांक्षा हाट में आये हुए 33 उधमियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*
संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री जीतन राम मांझी एवं जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर के द्वारा की गई। पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत विगत वर्ष जुलाई 24 से सितंबर 24 तक चलाए गए संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी कर्मियों जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का फैसला लिया था इसके उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गया द्वारा आकांक्षी प्रखंड में चयनित प्रखंड वजीरगंज, कोच, फतेहपुर, इमामगंज के पदाधिकारी एवं कर्मियों, जनप्रतिनिधियों को आज सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा रहा है एवं जिला स्तर पर शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान हेतु सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका,पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि आदि को सम्मानित किया गया।इस दौरान आकांक्षा हाट में आए हुए स्थानीय उद्यमी को प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 28 तारीख से दिनांक 2 अगस्त तक स्टॉल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उनको मंच प्रदान किया गया है ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान आकांक्षा हाट में विभिन्न स्टालों के माध्यम से लगभग साढे तीन लाख रुपए की बिक्री भी हुई है आकांक्षा हॉट के दौरान लगभग 3500 लोगों ने आकर कार्यक्रम को देखा समझा और फीडबैक वॉल पर अपना फीडबैक भी दिया ।धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त श्री नवीन कुमार जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में लगे सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों , जीविका के कर्मियों नीति आयोग के कार्यों में सहयोग करने वाली संस्था पिरामल फाउंडेशन, बचपन बचाओ, आदि के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला योजना पदाधिकारी श्री अभय कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी से अपील करते हुए कहा कि आकांक्षी कार्यक्रम के माध्यम आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना है यह तभी सम्भव है जब सभी विभागीय समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास संस्थाओं जैसे बचपन बचाओ आंदोलन से डी.पी.ए. श्रीमती निधि कुमारी, पिरामल फाउंडेशन से एस.पी.एल . श्री नीरज कुमार, गांधी फेलो उदित कुर्मी, मो मजहर रजा एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो जयंत कुमार रवि, वंदना प्रभात, देवेश कुमार ल, मनमोहन और माइक्रोसेव कंसल्टिंग से श्री राहुल कुमार का सराहनीय सहयोग रहा
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे
भारत लाइव टीवी न्यूज़।




