?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में नामांकन की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी 

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में नामांकन की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी 

IMG 20250909 WA0404

संताल परगना कॉलेज, दुमका स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 3604 की समन्वयक प्रो पूनम बिंझा ने जानकारी दी कि इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के निर्देश पर जुलाई सत्र 2025 के लिए नव-नामांकन अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्धी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू में ODL और ऑनलाइन दोनों ही मोड में शिक्षा उपलब्ध है। इग्नू अध्ययन केंद्र 3604 के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रतिष्ठा एवं सामान्य तथा स्नातकोत्तर (हिन्दी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी), पीजीडीआरडी, डिप्लोमा सहित विभिन्न सर्टिफिकेट कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रो पूनम बिंझा ने बताया एसटी एवं एससी छात्रों के लिए बीए (सामान्य) बीएससी (सामान्य) और बी कॉम (सामान्य) पाठ्यक्रमों में नामांकन निःशुल्क है। इस अध्ययन केंद्र में शिक्षार्थियों के लिए प्रत्येक सत्र के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन काउंसिलिंग क्लास की व्यवस्था की जाती है। अधिक जानकारी के लिए अथवा किसी प्रकार के सहायता हेतु एस पी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!