
++++++ नागपुर, सोमवार 29 सितंबर 2025 ++++++++

अब बहुत जल्द ही मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी जैसे ही अपना रसोई गैस कनेक्शन को भी किसी भी गैस कंपनी में बदल पायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड-पीएनजीआरबी, ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे रसोई गैस उपभोक्ताओं को अपने पसंद अनुसार बेहतर सर्विस भी मिलेगी। अभी गैस उपभोक्ता डीलर भर बदल सकते हैं, गैस कंपनी नही बदल सकते । यूपीए की सरकार ने अक्टूबर 2013में 13 राज्यों के 24जिलों में एलपीजी गैस कनेक्शन की पोर्टेबिलिटी की पायलट योजना शुरू की थी। जनवरी 2014 में इसे बढ़ाते हुए 480 जिलों तक कर दिया गया था। परन्तु उसमे उसी गैस कंपनी के अंदर ही डीलर ही बदल सकते थे। मतलब कि यदि कोई उपभोक्ता इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो फिर अन्य किसी दूसरे कंपनी मे बदलना आसान नही था। ऐसा इसलिए होता रहा कि नियमों के अनुसार गैस सिलेंडर सिर्फ उसी कंपनी से रिफिल करवाया जा सकता है जिसने कि उसे जारी किया हो। अब नई व्यवस्था में यह पुरानी लिमिट हटाई जा सकती है। नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड अन्य दूसरी कंपनी मे पोर्टेबिलिटी ला रहा है। इससे गैस उपभोक्ता किसी भी दूसरी कंपनी में अपना गैस कनेक्शन बदल सकते हैं। रिफिल में देरी से गैस उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूटर के ऑपरेशनल प्रॉब्लम्स से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है।इससे कई बार हफ्तों तक की देरी भी हो जाती है। नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड का यह कहना है कि ग्राहक को उसकी पसंद की भी आजादी मिलनी चाहिए, विशेष रूप से जब गैस सिलेंडर की कीमत सबकी एक बराबर हो। यदि लोकल डीलर ठीक तरह से अपना काम नही कर रहा हो तो फिर दूसरे अन्य कंपनी के नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से रिफिल लेने की भी सुविधा प्राप्त हो सकती है। नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने अभी स्टॉक होल्डर्स, कंज्यूमर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिविल सोसायटी, से फीडबैक मांगा है। इसमें कमेंट्स भेजने के लिए अंतिम तारीख अक्टूबर मध्य तक है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके पश्चात नियम और गाइडलाइंस बनेंगी, और पूरे देश भर में रोलआउट डेट फिक्स की जायेगी। जानकारी अनुसार अभी इसकी डिटेल्स फायनल नहीं है, इसलिए गैस कंपनी कैसे बदल सकेंगे इसकी पूरी जानकारी भी बाद मे आयेगी। अपने भारत देश में अभी वर्तमान मे तीन प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां -ओएमसीएस, घरेलू कॉमर्शियल एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाती हैं। यह कंपनियां हैं-: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड-आईओसीएल- यह सबसे बड़ी कंपनी है जो कि पूरे भारत देश मे इंडेन के नाम से एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाती है। इंडेन के पास सबसे अधिक उपभोक्ता हैं। दूसरा है भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड-बीपीसीएल, – यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जो भारत गैस के नाम से घरेलू और कॉमर्शियल दोनों ही तरह से कनेक्शन उपलब्ध करवाती है। तीसरी कंपनी है -:हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड-एचपीसीएल,-: यह तीसरी सरकारी कंपनी है जो कि एचपी गैस के नाम से एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाती है। यह भी पूरे देशभर मे एक्टिव है।












