

++++++++ नागपुर, सोमवार 06 सितंबर 2025 +++++
बिहार राज्य विधानसभा चुनाव 2025 लाइव-: आज सोमवार 06 अक्टूबर 2025 को बिहार राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव प्रेस कांफ्रेंस । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आज सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी ने कहा कि 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची फायनल की गई थी। चुनाव नामांकन से दस पहले तक मतदाता सूची मे किसी का नाम छूट गया तो, वह जुड़वा सकता है। बिहार राज्य में विधानसभा के 243 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि एक मतदान केंद्र मे 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। मतदान केंद्रों की 100% बेब कास्टिंग की जायेगी। ईवीएम मशीन पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें होंगी। मतदान केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बैठ सकेंगे। मतदान केंद्र तक मोबाईल फोन लेकर जा सकेंगे, मतदान के बाहर मोबाईल फोन जमा करने की व्यवस्था होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रकिया की समीक्षा की गई उसमें यह तय हुआ कि आज चुनाव तारीखों का ऐलान किया जाए। बिहार राज्य में हमने सभी राजनीतिक दलों पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। सुरक्षा अधिकारियों के साथ भी बैठकें हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी ने कहा कि आपको आयोग बतलाना चाहता है कि इस बार बिहार राज्य में विधानसभा के चुनाव मतदाताओं के लिए, बेहद सरल सुगम तरीके होंगे। चुनाव आयोग की पूरी लॉबी मतदाताओं के सहयोग के लिए खड़ी रहेगी। बिहार विधानसभा के चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे। इस बार मतदाता परची में बड़े अक्षरों में मतदान केंद्र क्रमांक होगा। बैलेट पेपर पर बड़े अक्षरों में सीरियल नंबर होंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम के आखिरी दो राउंड से पहले होगी। हर दो घंटे में रियल टाइम वोटर टर्नआऊट “ईसीआईनेट” पर अपडेट होगा। बूथ लेवल ऑफिसर- बीएलओ के लिए भी फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैः। चुनाव डेटा पर आसान पहुंच के लिए डिजिटल इंडेक्स कार्ड और रिपोर्ट।। मुख्य चुनाव आयोग ने आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में कराए जायेंगे। बिहार विधानसभा के लिए चुनाव 06 और 11नवंबर 2025 को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की गिनती और घोषणा 14 नवंबर 2025 को होगी। बिहार राज्य विधानसभा के लिए कुल चुनाव प्रक्रिया चालीस दिनों तक चलेगी। चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केंद्र तक पहुंच पाने असमर्थ लोगो फार्म 12डी भरकर घर पर ही मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया को पूरी करनी है। बिहार राज्य में दो चरणों में मतदान कराए जायेंगे। जिसमे 06 नवंबर को पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराए जायेंगे। 11 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 122 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराए जायेंगें। आज सोमवार 06 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी है। बिहार राज्य विधानसभा चुनाव 2025, के नामांकन पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर 2025 तक । नाम वापसी की तारीख- 20 अक्टूबर 2025 । दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025, नाम वापसी की तारीख-23 अक्टूबर 2025। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी ने कहा कि बिहार चुनावों के लिए एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची को अपडेट की गई है। जो नाम छूट गए हैं, वे मतदान से दस पहले तक नाम जुड़वा सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को नये मतदाता पहचान पत्र मिलेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी कहा कि बिहार राज्य विधानसभा चुनाव से निर्वाचन आयोग का एक नया “ईसीआई नेट” सिंगल विंडो एप्प लॉच किया जायेगा। यह नया एप्प बिहार चुनाव से पूरी तरह संचालित और सक्रिय रहेगा, इस एप्प के जरिए निर्वाचन से संबंधित सभी प्रमुख प्रक्रियाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी।












