उत्तर प्रदेशबस्ती

गौर थाना क्षेत्र में मिट्टी तो निकली ज़मीन से, पर इंसानियत हो गई उसी में दफन

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती ।। अवैध मिट्टी खनन का खेल चढ़ा परवान, ट्रैक्टर ट्राली ने ली फिर एक जान।।

गौर थाना क्षेत्र में मिट्टी तो निकली ज़मीन से, पर इंसानियत हो गई उसी में दफन। बभनगावा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरी मिट्टी ने ढक दिया सिस्टम की लाज।पुलिस और खनन विभाग की जोड़ी ने फिर साबित किया“मिट्टी भी सोना है।बस जान सस्ती है! ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर ही हुई मौत।

अवैध खनन की मिट्टी गिरती रही, 25 वर्षीय अवनीश शर्मा की थम गई सांसें।थानेदार की आंखों पर नोटों की पट्टी, और जनता की आंखों में मातमी नमी।हर हादसे के बाद वही रटा-रटाया वाक्य जांच की जाएगी और होगी कार्यवाही।सवाल उठता है जब पुलिस ही ठेकेदार की जेब में है, तो रुकेंगे कैसे ये ट्रैक्टर।अवैध खनन अब धंधा नहीं, सरकारी सरंक्षण में चल रहा मुनाफे का मेला।पुलिस की मिट्टी में सोना ढूंढते-ढूंढते अब बस्ती के लोग सिर्फ कफन पा रहे हैं।

आखिर कब खुलेगी अधिकारियों की आंखें या ऐसे ही पुलिस कराती रहेगी PM । बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बभनगांवा चौराहे का पूरा मामला।

Back to top button
error: Content is protected !!