उत्तर प्रदेशबस्ती

अपहरण का ड्रामा फ्लॉप! अपहृत नहीं…अभियुक्त निकला गोमती प्रसाद

अजीत मिश्रा (खोजी)

 

।। अपहरण का ड्रामा फ्लॉप! अपहृत नहीं…अभियुक्त निकला गोमती प्रसाद, कलवारी पुलिस ने किया खुलासा।।

बहादुरपुर, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में खुद के अपहरण की साजिश रचकर झूठा मुकदमा लिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोमती प्रसाद ने पुलिस को गुमराह करने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची थी। इस पर आरोपी गोमती प्रसाद के खिलाफ कलवारी पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अगौना चौराहे से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया।
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना में अनुचर के पद पर कार्यरत गोमती प्रसाद बीते 3 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। गोमती प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी ने अपने पति के अपहरण का आरोप विद्यालय प्रबंधक कृष्ण प्रसाद मिश्र व उनके पुत्रों पर लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामला चौकाने वाला सामने आया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने 58 वर्षीय गोमती प्रसाद पुत्र दयाराम निवासी दुबौली दूबे, थाना कलवारी को रविवार सुबह अगौना चौराहे से गिरफ्तार किया।
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपहृत बताए जा रहे गोमती प्रसाद ने स्वयं अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची। उनका उद्देश्य विद्यालय प्रबंधक और उनके परिवार को फँसाना था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची थी। इस पर गोमती प्रसाद के खिलाफ कलवारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार की सुबह अगौना चौराहा से अपहृत/58 वर्षीय अभियुक्त गोमती प्रसाद पुत्र दयाराम, निवासी दुबौली दूबे थाना कलवारी को गिरफ्तार किया।

थाना कलवारी में 10 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त की पत्नी मुन्नी देवी द्वारा अपने पति गोमती प्रसाद के अपहरण की सूचना देकर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना के प्रबंधक कृष्ण प्रसाद मिश्र व उनके पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस संबंध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 180/25 धारा 140(3)/127(2)/115(2)/352 BNS व 3(1)(द)(ध), 3(2)(5A) SC/ST Act के तहत मामला पंजीकृत हुआ था।

विवेचना के दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि कथित अपहृत गोमती प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से विद्यालय प्रबंधक और उनके पुत्रों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त गोमती प्रसाद को धारा 217/229/248(1)/61(2) BNS के तहत अगौना चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा आरक्षी जयदीप यादव व सुनील पाल शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!