A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

तिलाटांड़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,

800 लीटर स्प्रिट और 50 पेटी शराब बरामद

कतरास / उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ में संचालित अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं सोनारडीह के सूरज महतो के आवास से करीब 50 पेटी नकली शराब जब्त की गई है।

उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तिलाटांड़ और सोनारडीह इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर दोनों जगह छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान तिलाटांड़ स्थित दिनेश टुडू के घर पर संचालित मिनी फैक्ट्री से करीब 800 लीटर कच्चा स्प्रिट, पंचिंग मशीन, नकली रैपर, खाली बोतल, ढक्कन, टंकी सहित कई अन्य सामग्री जब्त की गई।

अवैध फैक्ट्री में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर और मैकडॉनल्ड जैसे नामी ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी।

Back to top button
error: Content is protected !!