भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश की एकता और अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा कर की गई रणनीति तैयार
महाराजगंज 29 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश की एकता और अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कठिन लक्ष्य पूरा किया। रियासतों के विलय से लेकर प्रशासनिक संरचना तक, उनका योगदान सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने बताया कि जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके विचारों से अवगत कराना है, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र की एकता के महत्व को समझे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कि जयंती के अवसर पर विभिन्न जनपदों में प्रभात फेरी, संगोष्ठी, सफाई अभियान, रक्तदान शिविर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनसाझेदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। नेताओं ने बताया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम एक कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा से पद यात्रा नगर के सक्सेना तिराहे तक आयोजित है। विधान सभाओं में भी पद यात्रा का आयोजन होना है। जिला मुख्यालय से होने वाली पद यात्रा में प्रत्येक मंडलों से मंडल के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी की विचारधारा वाले लोग भी पद यात्रा में शामिल हो। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही आज भारत अखंड रूप में खड़ा है। उन्हों ने कहा कि पटेल जी की जयंती केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और सेवा की भावना को दोहराने का अवसर है। 17 नवंबर को चौक नगर पंचायत में पद यात्रा का आयोजन किया गया है जो सोनाडी माता मंदिर तक होगी। अधिक से अधिक लोग पद यात्रा में शामिल हो इसकी चिंता प्रत्येक बूथ से हो।
जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालयों और विद्यालयों में विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे। कल दिनांक 30 नवंबर को महिला मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल , अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला मंत्री सरोज पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, विजय गौड़, टाइगर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मधेशिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना त्रिपाठी, निहाल सिंह, श्याम मोहन चौधरी के अलावा कई मंडल महामंत्री कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
09/07/2026
कांटे जैसी चुभन और खिचखिच होगी दूर: गले की खराश ठीक करने के 6 रामबाण देसी तरीके
09/07/2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया
09/07/2026
उर्वरक के सिवाय अन्य व्यापार में लिप्त प्रतिष्ठानों पर कारवाई, 06प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द l
09/07/2026
नगर पंचायत मल्हार में पीने का पानी का हो रहा है किल्लत
09/07/2026
नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग की दिशा में निर्णायक पहल
09/07/2026
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।
09/07/2026
देहरादून जिले में 3 इंस्पेक्टर व 30 सब इंस्पेक्टरों के तबादले;भरत सिंह रावत की जगह नवीन जोशी ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई
09/07/2026
अगर इन जगहों पर जमीन खरीदने की सोच रहे है तो जरा यह खबर पढ़ लें;प्रशासन ने यहां भूमि की खरीद-फरोख्त और भू उपयोग परिवर्तन पर लगाई रोक
09/07/2026
श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!