A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरी

थाना पढ़ुआ पुलिस ने इंजन चोरी का किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

IMG 20251208 WA0373लखीमपुर खीरी पढ़ुआ थाना पुलिस ने इंजन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में राहत की भावना है मामला बीते 15 नवम्बर का है, जब रामनगर बगहा इलाके के एक खेत से सिंचाई के लिए लगा इंजन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी लगातार किए गए प्रयास और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चोरी में शामिल दो अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी किया गया इंजन बरामद कर लिया गया है पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने पढ़ुआ पुलिस की तत्परता की सराहना की है

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!