

नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने जिला अधिकारी जसजीत कौर से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें अवगत कराया गया कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा तहसील नजीबाबाद की नगर पंचायत जलालाबाद स्थित रेलवे क्रांसिग संख्या 484 पर करोड़ों रूपये की लागत से पलाईओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था, जिसे बाद में यूपी सेतु निगम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को स्थानांतिरत कर दिया गया था और वर्तमान में उक्त पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में दरार आ चुकी है तथा जगह जगह गहरे गहरे गड्ढे हो रखे हैं इस कारण पूर्व में कई दुर्घटनायं घट चुकी है.
आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि जब पुल की मरम्मत के संबंध मे राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना प्रबंधक ने कहा कि उक्त पुल हमें स्थानांतिरत नही हुया है और जब हमने सेतु निगम को अवगत कराया तो सेतु निगम ने इस संबंध में कहा कि उक्त पलाईओवर ब्रिज वर्ष 2013 में हम राष्ट्रीय राजमार्ग को स्थानांतिरत कर चुकें है।
आरटीआई कार्यकर्ता ने उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज स्थानातंरण में आ रही बाधाओं को दूर किये जाने की मांग की। जिला अधिकारी बिजनौर ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.





