A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशराजनीतिराजनीति और प्रशासनसमाज और राजनीतिस्थानीय समाचार

कोरबा में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस की गांधीगिरी,पुलिसकर्मियों को भेंट किए गुलाब के फूल

कोरबा :- नेशनल हेराल्ड प्रकरण में अदालत के निर्णय के बाद कांग्रेस ने इसे अपनी राजनीतिक और नैतिक जीत बताते हुए प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कोरबा में शहर कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए रैली के रूप में आगे बढ़े।

IMG 20251218 191331

भाजपा कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पूरे प्रदर्शन में कांग्रेस की गांधीगिरी भी देखने को मिली। भाजपा कार्यालय के पास तैनात पुलिसकर्मियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल भेंट किया जिससे प्रदर्शन का शांतिपूर्ण संदेश दिया गया।

IMG 20251218 191353

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ई डी द्वारा एफ आई आर को शीर्ष अदालत द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है और इसे मोदी शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के षडयंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है ।

ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा देश भर के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालय का घेराव किये जाने का निर्णय लिया है । इसी तारतम्य में आज कोरबा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया ।

IMG 20251218 191418

इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, रेखा त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद सुकसागर निर्मलकर, बद्री किरण, अध्योध्या मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, डॉ.गोपाल कुर्रे, सुभाष राठौर, गीता गभेल, पूर्व रामगोपाल यादव, पालुराम साहू, रोपा तिर्की, प्रदीप जायसवाल, वीरसाय धनुहार, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, बुद्धेश्वर चौहान, गिरधरी बरेठ, गणेश दास महंत, रामकुमार राठौर, प्रेमलाल साहू, रमेश वर्मा, कुंजबिहारी साहू, कन्हैया राठौर, गीता महंत, सीमा उपाध्याय, शशि अग्रवाल, अगन बाई, सजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत, सुरेश राठौर, जीवन चौहान, शांति साहू, विजय जायसवाल, अवधेश लाठिया, अनिल कुजुर, मनहरण राठौर, पियुष पाण्डेय, अमित सिंह, गोकुल देवांगन, रम्हन दास, राजेश श्रीवास, आकाश प्रजापति, मधुसुधन दास, सत्यप्रकाश, भीमलाल, फिरोज अनंत, यशपाल कंवर, राकेश अग्रवाल, निर्मल साहू, रामकुमार चंद्रा, गौतम वैष्णव, शशि राज, रज्जाक, अमित पन्ना, बंटी दास, धमेली, गजेन्द्र, जयकुमार, राकेश चौहान, पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, शकील अंसारी, सुनील बर्मन, नारायण यादव, सोनु ठाकुर, पप्पु कुमार, आकाश प्रजापति, शशि राज, राजू बर्मन, नितिन पटेल, सूरज चौहान, दिनेश जायसवाल, मिनकेतन गबेल, घनश्याम चौहान, हरिशचंद्र भारती, युवराज महंत, राहुल मानिकपुरी, सायल साहू, अभिषेक तंबोली, पीयुष श्रीवास, राजेश श्रीवास, आरिफ मेमन, शकील अहमद, शुभम साहू, आकाश पटेल, अर्जुन सिंह, अश्वनी पटेल, मुन्ना लाल, सरफुद्दीन आलम, सफीक कुरैशी, लोकेश राठौर, नीलेश दीवान, सहबाज खान, मोंटु राजपूत, विकास यादव, राहुल वर्मा, भागीरथी यादव, राजू देवांगन, राम खिलावन, अभिषेक यादव, विक्की महंत, रोहन सिंह, आकाश महंत, प्रशांत भारिया, गोपाल साहू, मंगेश भारिया, रोशन जायसवाल, मनोज कश्यप, गोपी राजपूत, मुन्ना लाल यादव, राजू यादव, शाहिल खान, राजा सिंह क्षत्रिय, टप्पू कैवर्त, रविश यादव, अभिषेक सिंह, अजीत बर्मन, बाबील मिरी, विक्रम पाल, विक्की पंकज, आयुष रात्रे, गौतम लाल, गौरव लाल, लाल कुमार, संजय महंत, लगन चौहान, तुषार दुबे, निखिल चौहान, वासु कुर्रे, विशाल राजूपत सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!