A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

विश्वकर्मा प्रीमियर लीग – 9 का शुभारंभ

जांगीड़ समाज द्वारा समाज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

IMG 20251224 WA0014 1 IMG 20251224 WA0016 1 IMG 20251224 WA0012 1

डीडवाना कुचामन / नागौर शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जांगीड़ समाज द्वारा समाज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता – विश्वकर्मा प्रीमियर लीग – 9 का शुभारंभ जिला खेल स्टेडियम में हुआ। 

    समाज के मीडिया प्रभारी अशोक कांगसिया ने बताया कि इस 5 दिवसीय प्रतियोगिता में समाज की आठ टीमें हिस्सा ले रही है, आज प्रातः 10 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज के गणमान्य नागरिकों व खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रगान व टेस्ट बेटिंग व बोलिंग करके किया गया। 

पहले दिन आज तीन मैच हुए – – –

मैच 1. महिमा आर्ट क्लब व विश्वकर्मा सी एन सी के बीच हुआ, पहले बल्लेबाजी करके विश्वकर्मा सी एन सी ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 75 रन बनाए लक्ष्य का पिछा कर्कके महिमा आर्ट ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 78 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीता, मैन ऑफ दा मैच माही जांगीड़ रहे।

मैच 2. गोड गिफ्ट इलेवन व किंग्स इलेवन के बीच हुआ जिसको गोड गिफ्ट इलेवन ने 16 रन ने जीता, मैन ऑफ दा मैच अरुण जांगीड़ रहे।

मैच 3. पी.एच. आर्ट एम्पोरियम व प्रेम इलेवन के मध्य खेला गया जिसको प्रेम इलेवन ने 7 विकेट से जीता, मैन ऑफ दा मैच राहुल सुथार रहे।

शुभारम्भ के दौरान  प्रेमचंद हर्षवाल, जवरीलाल जांगीड़, तुलसीराम कुलरिया, पुखराज जांगीड़, रामधन सुथार, बंकटलाल जांगीड़, पूनमचंद कुलरिया, मदनलाल अठवासिया, गोविंद कुलरिया, नन्दकिशोर कुलरिया, सत्यनारायण बरड़वा, कैलाश बरड़वा, पिंटू जांगीड़, राजेश कुलरिया, कालू जांगीड़, अशोक बरड़वा, कानाराम कुलरिया, गणपत बरड़वा, देवानंद बरड़वा, प्रमोद जांगीड़ आदि समाज बंधु उपस्थित रहे। मंच संचालन देवीलाल जांगीड़ ने किया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!