A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिलने पर कड़ी कार्रवाई

डीपीओ ने पर्यवेक्षक सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस

IMG 20260103 WA0032

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) महिला एवं बाल विकास श्रीमती ज्योति पाण्डे के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास परियोजना पृथ्वीपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 3 जनवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे जेरोन नगर के वार्ड क्रमांक 14, 15, 2 एवं 9 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए। शासन के निर्देशों का उल्लंघन एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं सेक्टर जेरोन के पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन व नाश्ता वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जय मां मेघासन स्व सहायता समूह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित समूह को तीन दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आंगनवाड़ी सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!