
मैहर,
कटनी रोड स्थित मछली फार्म के समीप अमर शहीद सम्पत साहू स्मारक परिसर में अमर शहीद सम्पत साहू जी की जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने सहभागिता कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू (बंटी भैया) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, पूर्व महापौर सिंगरौली श्रीमती रेणु शाह शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मोदी, जिला अध्यक्ष साहू समाज ने की।
इस गरिमामय आयोजन में मैहर जिला भाजपा अध्यक्ष कमलेश सुहाने, बालकिशन साहू, समाजसेवी दीपक साहू सहित साहू समाज के अनेक समाजसेवी बंधु एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने अमर शहीद सम्पत साहू जी के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का जीवंत उदाहरण है। उनका आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मैहर ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा के साथ कैमरा मैन राजकुमारी मिश्रा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
















