A2Z सभी खबर सभी जिले की

भिंड कलेक्टर ने बिजपुरी गौशाला का किया निरीक्षण

वंदे भारत न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l कलेक्टर भिंड ने ग्राम पंचायत बिजपुरी स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान गौशाला की कुल जमीन, पशुओं की क्षमता,वर्तमान में गोवंश की उपलब्ध संख्या एवं चारे की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली l उन्होंने गौशाला संचालक से चारे की व्यवस्था का स्रोत प्रतिदिन एकत्रित होने वाले गोबर की मात्रा का और उसके उपयोग की भी जानकारी ली l साथ में गौशाला की बाउंड्री के किनारे छायादार पेड़ों के बारे में भी जानकारी ली l ताकि पशुओं को छाया की व्यवस्था हो सकेl कलेक्टर ने सीईओ जनपद को निर्देश दिए की एक अतिरिक्त सेड बनाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजें l इस अवसर पर सीईओ जनपद भिंड सीईओ जिला पंचायत भिंड सहित कई अधिकारी मौजूद रहेl साथी तालाब का निरीक्षण किया उन्होंने जल स्तर की जानकारी मिली उन्होंने साफ सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए l IMG 20260110 085911

Back to top button
error: Content is protected !!