


सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन और मुख्यमंत्री के ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प को साकार करते हुए सागर जिले में उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था शुरू की गई है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता और कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में ‘ई-विकास’ प्रणाली का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नवीन प्रणाली के अंतर्गत अब किसानों को उर्वरक के लिए लंबी लाइनों से मुक्ति मिलेगी और ई-टोकन के माध्यम से पारदर्शी व सुलभ तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2026 को ‘कृषि कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “ई-विकास प्रणाली से न केवल खाद की कालाबाजारी रुकेगी, बल्कि किसान भाई अपने निर्धारित समय पर सुगमता से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम ‘समृद्धि किसान, समृद्धि प्रदेश’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक लारिया ने कहा कि ई-टोकन प्रणाली केवल एक डिजिटल पर्ची नहीं है, बल्कि यह किसान के सम्मान और समय की सुरक्षा का कवच है।” प्रदेश सरकार की नीति ‘किसान प्रथम’ की है। अब किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन में लगने या अनिश्चितता के दौर से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने सरकार की ‘ई-विकास’ नीति के तहत शुरू की गई इस प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खाद वितरण में कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगेगा। ई-टोकन के माध्यम से किसानों को एक निश्चित समय आवंटित किया जाएगा, जिससे केंद्रों पर भीड़ नहीं होगी। सरकार के पास वास्तविक मांग और आपूर्ति का सटीक डेटा उपलब्ध रहेगा किसान घर बैठे या नजदीकी केंद्र से टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे “पहले आओ-पहले पाओ” की व्यवस्था सुचारू होगी। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसंचालक कृषि (सागर) राजेश त्रिपाठी, परियोजना संचालक (आत्मा) मुकेश प्रजापति, जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल, और अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनिलराम ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही सहायक संचालक अंकित रावत, जयदत्त शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रविन्द्र कुशवाह, भूपेन्द्र राजपूत (तकनीकी सहायक NFSM) और कृषि विस्तार अधिकारी आरडी लड़िया सहित सागर व राहतगढ़ क्षेत्र के मैदानी अमले ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद घोसी, और आफीसर यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। उपस्थित कृषकों ने इस डिजिटल पहल का स्वागत करते हुए विधायक लारिया और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की यह पहल 2026 में कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में यह कदम सागर क्षेत्र के किसानों के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ साबित होगा।


