A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बगरैन में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय बिष्णु महायज्ञ का श्री गणेश

IMG 20260125 WA0165 1

 

  1. बगरैन में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय बिष्णु महायज्ञ का श्री गणेश

    बगरैन :- कस्बे के वातावरण में रविवार को उस समय अध्यात्म और श्रद्धा की गूंज सुनाई दी,जब भगवान बिष्णु के निमित्त आयोजित होने वाले सात दिवसीय बिष्णु महायज्ञ का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। ढोल नगाड़ों और जयकारों के बीच निकाली गई, इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया।कलश यात्रा में कस्बे की सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीले वस्त्र धारण किए हुए श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश रखकर जब सड़क पर निकले तो दृश्य अत्यंत मनोरम हो गया। भक्तों के जयकारों से पूरा आकाश गुंजायमान रहा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किए गए। यह भव्य बिष्णु महायज्ञ 25 जनवरी, दिन रविवार से विधिवत शुरू हो गया है।सात दिनों तक चलने वाले इस इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन पूजन,हवन और सांयकाल में कथा व्यास द्वारा प्रभु की लीलाओं का गुणगान किया जाएगा।यज्ञ समिति ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति के उद्देश्य से इस वृहद आयोजन की नींव रखी गई है। तथा 31जनवरी दिन शनिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण की संभावना है। यज्ञ के आयोजन को लेकर बगरैन और आस पास के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कस्बे के मुख्य चौराहों को तोरण द्वारों और भगवा ध्वजों से सजाया गया है, जिससे पूरे बगरैन कस्बा में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर कस्बे के यज्ञ समिति के कार्यकर्ता,पदाधिकारियों समेत सैंकड़ों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!