A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस

चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झामुमो के मेयर प्रत्याशी

धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. नीलम मिश्रा कल अपना नामांकन वापस लेंगी। इस फैसले के साथ ही अब पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को झामुमो का आधिकारिक मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि चुनाव में संगठन की स्थिति और मजबूत की जा सके। गौरतलब है कि भाजपा से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने 2 जनवरी को दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बदलाव से धनबाद की मेयर सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो जाएगा। झामुमो अब चंद्रशेखर अग्रवाल के अनुभव और लोकप्रियता के सहारे चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में है।

वहीं, डॉ. नीलम मिश्रा के नामांकन वापस लेने के फैसले को पार्टी हित में लिया गया कदम बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस निर्णय का असर चुनावी समीकरणों पर साफ नजर आएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!